Saturday, October 13, 2012
Tuesday, July 10, 2012
“This is not only a story rather it is real confession of a lover”
The story revolves around VIREN who is a day dreamer, an egoistic, a hopeless romantic and an attention seeker afflicted with a bizarre madness and arrogance engulfing him. It is the story of his life which encompasses love, dedication, eccentricity, friendship and overall his discovery of his true love and also the anguish of losing it due to his obstinacy and self-centeredness. It is a repertoire of moments coated with velvetiness of love and bruised by the thorns of betrayal. It highlights the situations which ultimately turn him into a devil, who wants to annihilate the whole world with his impiety, consequences being the least he cares about; and eventually loses his happiness, identity and even himself in this process.
I could neither speak in words, nor could ever write it down
The loneliness, the emptiness your absence left behind....
Those moments spent in the warmth of your cuddle Still linger in a cruel heart...... in a guilty mind!!!
Whenever I dream, I see you so tranquil Can I trace the reason of my going away and getting back never?
If by closing my eyes I see you happy sweetheart, I promise I shall close my eyes FOREVER!
Wednesday, June 27, 2012
ARB - AbhiLaSH RuHeLa BLoG - ReaD iT OuT FasT: I'm Heartless...a Real Confession by Vinit K. Bans...
ARB - AbhiLaSH RuHeLa BLoG - ReaD iT OuT FasT: I'm Heartless...a Real Confession by Vinit K. Bans...: 596th BLOG POST -->> Done with another book by Mahaveer Publishers. People may read many Foreign authors and best liter...
Monday, February 20, 2012
तन्हा हूँ मै
कौन कहता है कि अकेला हूँ मै।
मेरे साथ मेरी तन्हाई है,
एक रूसवाई है,
और वो बेवफाई है,
जिसके लिए मै आज भी शर्मिदां हूँ।
पल-पल कई हजार मौंते मरता
मैं आज भी जिदां हूँ।
तुम हो, तुम्हारी यादें हैं मेरे साथ,
और कुछ खत भी हैं।
जगी हुई सी कुछ रातें,
और सिसकते हुए कुछ दिन भी हैं।
कुछ रोते हुए आंसू हैं,
कुछ वीरानीयां हैं।
कुछ गुजरे हुए लम्हे,
कुछ मेरी-तुम्हारी कहानियां है।
फिर कौन कहता है कि अकेला हूँ मै।
एक अधुरा सा चाँद है,
जो अहसास करवाता है मुझे अपने अधुरे होने का।
वो जख्म भी सम्भाल कर रखा है मैने,
जो दर्द को जिंदा रखे है तुम्हारे खोने का।
कुछ बिस्तर की सिलवटें हैं, करवटें हैं,
आत्मा की पुकार है।
दिल के कोने मे सहेज कर रखा,
तुम्हारा निस्वार्थ,निश्छल,निश्काम प्यार है।
फिर कौन कहता है कि अकेला हूँ मै।
लेकिन ये भी सच है कि तन्हा तो हूँ।
पर अच्छा लगता है मुझे यूँ ही रहना,
तुम्हारी यादों के संग सोना,
और तुम्हे सोचते हुए जगना।
मैं खुश हूँ क्योंकि तुम खुश हो,
बस यही बहुत है मेरे लिए।
जिंदगी के लिए, जिंदा रहने के लिए।
फिर कौन कहता है कि अकेला हूँ मै।
कौन कहता है कि तन्हा हूँ मै।।
Thursday, November 17, 2011
चाहत
हजारों झूठ बोले हैं मैनें तुम्से,
आज एक सच कहने को जी चाहता है।
थक गया हूँ भागते-भागते अपने आप से,
कुछ देर रूक कर सोने को जी चाहता है।
साफ पानी मे देखना चाहता हूँ खुद को,
चेहरे पर जमी काई को धोने को जी चाहता है।
ऊब गया हूँ झूठी हंसी हंसते-हंसते,
अब तो कुछ देर रोने को जी चाहता है।
लोगों से सुना है बहुत खुबसूरत होती है जिदंगी,
इसलिए थोङा सा जीने को जी चाहता है।
जानता हूँ कि कभी ना पा सकुंगा तुम्को,
फिर भी ना जाने क्यों तुम्हे अपना कहने को जी चाहता है।
Saturday, October 29, 2011
अकेलापन
अकेलापन
क्या तुम्हे पता है कि अकेलापन क्या होता है?
जब अपनी ही रूह़ पर उभरे छालों से
दर्द सा रिसता है।
मौत के इंतजार में
इंसान हर पल मरता है।
खुद की ही चीखें
जब गुँजती हैं कानों में।
और चाँद का किरकिरापन
चुभने लगता है आँखों मे।
ऐसा होता है अकेलापन।।
जब तन्हाई होती है चारों ओर,
खामोशी के आगोश में सुनता है तो कुछ
बस अपनी ही कराहों का शोर।
जब नफ़रत हो जाती है
भगवान से।
और ङर लगने लगता है
अपने ही नाम से।
ऐसा होता है अकेलापन।।
तुम सोचते होगे कि- मुझे कैसे पता ?
मैने ये अकेलापन सिर्फ महसूस ही नही किया
बल्कि जिया है।
बल्कि जिया है।
किसी के दिल का ही नहीं, अपनी ही आत्मा का खून भी
अपने ही हाथों से किय़ा है।
तुमने देखा है ना आसमान में जलते सूरज को ?
जिसके जलते हुए सीने की तपीश
हमें धरती तक महसूस होती है।
शायद़ वो भी अकेला है मेरी ही तरहं..
........................... बहुत अकेला।
........................... बहुत अकेला।
और ऐसी ही होती है अकेलेपन की जल़न।।
Subscribe to:
Comments (Atom)
